W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तुला राशि वाले हो जाएं सावधान,2023 लेकर आ रहा है तीन बड़ी समस्या

11:58 AM Dec 01, 2022 IST | Desk Team
तुला राशि वाले हो जाएं सावधान 2023 लेकर आ रहा है तीन बड़ी समस्या

नया साल सभी के जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आता है। व्यक्ति के जीवन नए दिशा उनकी राशि के आधार पर तय की जाती है। हर राशि नए साल कुछ न कुछ नया संकेत देती हैं। आज हम बात करेगें तुला राशि की। जानते है कि आने वाला 2023 कैसा रहेगा।

Advertisement

तुला राशि वालों के लिए यह साल सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको कठिन परिणाम प्राप्त होंगे।

Advertisement

Advertisement

परिवारिक राशिफल-कुछ गुरुजनों या पिता समान लोगों से कहासुनी या मतभेद चल रहे थे, वह भी दूर हो जाएंगे

नौकरी और व्यापार- यहां गुरु का गोचर आपको जीवन में अनेक प्रकार की सफलताएं प्रदान करेगा। आप के मान सम्मान में तो बढ़ोतरी होगी ही, व्यापार में भी उन्नति होने के योग बनेंगे।नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। रोजाना सूर्य को जल चढ़ाए।व्यापार में भी उन्नति होने के योग बनेंगे।

 विवाह राशिफल -जीवनसाथी से अनबन होने में भी अब कमी आएगी और आप अच्छे निर्णय लेकर अपने जीवन में तरक्की प्राप्त कर पाएंगे। तुला राशि के विवाहित जातकों को वर्ष 2023 में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी संघर्ष भरी रहेगी। आप अपने परिवार और जीवनसाथी को एकजुट करने के लिए संघर्ष करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

लव राशिफल-तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में वर्ष 2023 में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना अधिक है। आपका क्रोधी और आक्रामक स्वभाव आपके प्रेमी को परेशान कर सकता है। आपको कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बीच प्यार बढ़ेगा।

स्वास्थ्य राशिफल- आपको कुछ मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आप कुछ बाहरी समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी बात को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शिक्षा एवं करियर- व्यापारियों के लिए साल 2023 औसत रहने वाला है। इस साल आपको लाभ कमाने के लिए काम करना पड़ सकता है। साझेदारी का व्यापार करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।अगर आप इस साल कुछ नया करने जा रहे हैं तो आपके रास्ते में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की जरूरत है।

धन राशिफल- साल भर आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी से ज्यादा खर्च करने का बोझ आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ा सकता है। अपनी बचत और खर्चों के आधार पर एक नई योजना बनाएं

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×