W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

DDC वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह का दफ्तर सील, LG के आदेश के बाद हुआ एक्शन

दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद से बर्खास्त कर दिया है।

10:59 AM Nov 18, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद से बर्खास्त कर दिया है।

ddc वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह का दफ्तर सील  lg के आदेश के बाद हुआ एक्शन
Advertisement
दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार को जैस्मीन शाह के कार्यालय को सील कर दिया गया है और उन्हें दी गईं सुविधाओं को वापस ले लिया गया है।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा मुहैया कराए गए उनके आधिकारिक वाहन और कर्मियों को वापस बुलाने की प्रक्रिया जारी है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शिकायत की थी कि जैस्मीन शाह डीडीसीडी के उपाध्यक्ष होने के बावजूद ‘‘आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।’’ यह शिकायत मिलने के बाद शाह के खिलाफ कार्रवाई की गई।
दिल्ली सरकार के योजना विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए बताया कि उपराज्यपाल ने शाह को डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने और इससे जुड़े किसी भी विशेषाधिकार एवं सुविधाओं का लाभ उठाने से रोकने का आदेश दिया है।
Advertisement
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘‘राजनीतिक मकसद’’ से अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने के आरोपों के कारण शाह को डीडीसीडी के उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए भी कहा है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×