टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फैशन को बिल्कुल भी वर्क फ्रॉम होम में ना करें नजरअंदाज, इन आसान तरीकों से खुद को बनाएं स्टाइलिश

अकसर आपने लोगों को फॉर्मल आउटफिट में ही देखा होगा। लेकिन अधिकतर लोग अब लॉकडाउन के इस हालातों में अपने घर से ही काम कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फैशनेबल दिखने

05:14 PM Apr 03, 2020 IST | Desk Team

अकसर आपने लोगों को फॉर्मल आउटफिट में ही देखा होगा। लेकिन अधिकतर लोग अब लॉकडाउन के इस हालातों में अपने घर से ही काम कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फैशनेबल दिखने

अकसर आपने लोगों को फॉर्मल आउटफिट में ही देखा होगा। लेकिन अधिकतर लोग अब लॉकडाउन के इस हालातों में अपने घर से ही काम कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फैशनेबल दिखने से ज्यादा कंफर्टेबल कपड़ों को घर से काम करने के समय दी जानी चाहिए। 
हालांकि ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें फैशनेबल और स्टाइलिश रोजाना दिखना पसंद होता है। लोगों के अनुसार ऐसा करने से मूड अच्छा बना रहता है। कई लोग किसी खास अवसर का इंतजार नहीं करते और स्टाइलिश- फैशनेबल रोजाना बनकर रहते हैं। उन्हें ऐसा करना बेहद पसंद होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स स्टाइलिश और फैशनेबल के लिए बताएंगे-
लूज और कंफर्टेबल कपड़े फॉर्मल के बजाए पहने

अधिकतर लोगों को लूज और कंफर्टेबल कपड़े घर पर काम करते समय पहनना अच्छा लगता है। ऐसे में आप मल्टीकलर के कपड़े पहनकर काम कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के लिए मल्टीकलर आउटफिट बिल्कुल सही है। साथ ही अगर आप किसी के साथ वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग कर रहे हैं तो स्टाइलिश भी आप दिखेंगे। हालांकि लोअर या पैंट या फिर पैजामे आप लूज कपड़ों के तौर पर पहन सकते हैं। 
टी शर्ट और ब्लेजर

आप टी शर्ट और ब्लेजर भी वर्क फ्रॉम होम के समय पहन सकते हैं। कई बार टी शर्ट और लोअर लूज कपड़े लड़कियों को पहनना ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन कई बार आपको आलस जैसा महसूस पूरा दिन इन कपड़ों को पहनने से होता है। ऐसे में थोड़ी सी दिलचस्पी अपने लुक में लाएं और ब्लेजर आप टी शर्ट के ऊपर पहन लें। ऐसे में अगर आप वीडियो चैट करते हैं तो भी आप सामने वाले को स्टाइलिश लगेंगी ।
हेयर स्टाइल

अकसर लोग अपने बालों को घर पर काम करते समय जैसा चाहते हैं वैसा बनाकर रखते हैं। लेकिन कभी – कभी ऑफिस के काम घर पर करने के साथ – साथ कुछ घर के करने पड़ते हैं। ऐसे में अपने बालों को आप इस तरीके से बनाएं जिससे वह स्टाइलिश और खूबसूरत दोनों ही नजर आएं। इसके लिए आप जूड़ा या पोनी जैसे सिंपल हेयर स्टाइल भी बना सकते हैं। ऐसे में घर बैठे आपको काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 
मेकअप

कई लोगों को मेकअप वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना पसंद नहीं होता है। अगर आपको नो मेकअप लुक में खूबसूरत दिखना है तोइसके लिए भी एक आसान तरीका है। इसके लिए आप काजल और आइब्रो पेंसिल का उपयोग मेकअप में कर सकते हैं। साथ ही आप लिप बाम या लिप ग्लोज अपने होठों पर लगा सकते हैं। ऐसे में आप पूरे दिन खूबसूरत नजर आएंगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article