W3Schools
Advertisement

गोवर्धन पूजा पर भेजें ये प्यार भरे बधाई संदेश, कान्हा की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली

05:40 PM Nov 04, 2026 IST | Kajal Yadav
गोवर्धन पूजा पर भेजें ये प्यार भरे बधाई संदेश  कान्हा की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली
Govardhan Puja 2026 Wishes (Source: AI)

कुछ ही दिनों में दिवाली का शुभ त्योहार आने वाला है, इस शुभ मौके पर लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं, ताकि मेहमान आकर उनकी तारीफ करें और उनके ढेर सारी विशेस दें। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का भी पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर, दिन मंगलवार के दिन मनाया जाता जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा होती है। घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। अगर आप भी इस दिन अपने प्रियजनों को बधाई देने के कुछ शुभकामनाएं ढूंढ रहे हैं, तो यह बधाई आपके काम आ सकती है।

Advertisement

गोवर्धन पूजा 2026 की बधाई

Happy Govardhan Puja
Happy Govardhan Puja (Source: AI)
  • गोवर्धन महाराज आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। शुभ गोवर्धन पूजा!
  • श्री कृष्ण की कृपा से आपके घर में धन, धान्य और खुशियों का वास हो। गोवर्धन पूजा की बधाई!
  • इस पावन पर्व पर भगवान कृष्ण आपके सभी कष्ट दूर करें और जीवन में तरक्की दें।
  • गोवर्धन पूजा का यह पावन त्यौहार आपके जीवन में नई रोशनी और ढेर सारी खुशियां लाए।
  • गिरधर गोपाल की कृपा से आपका हर दिन मंगलमय और सुखद हो। गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई!
  • आपके घर में अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहें। गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
  • मुरलीधर की बांसुरी की धुन की तरह आपका जीवन भी खुशियों से महकता रहे। शुभ गोवर्धन पूजा!
  • इस गोवर्धन पूजा पर आपके सभी बिगड़े काम बन जाएं और सफलता आपके कदम चूमे।
  • भगवान कृष्ण आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और अपार खुशियां प्रदान करें। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
  • गोवर्धन पूजा का पावन पर्व आपके परिवार में मिठास और प्यार बढ़ाए।
  • यशोदा के लल्ला की कृपा आप पर बनी रहे। आपको और आपके अपनों को गोवर्धन पूजा की बधाई।
  • प्रकृति और भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का यह पर्व आपके जीवन को सुखमय बनाए।
  • श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपके पूरे परिवार पर सदा बना रहे। शुभ गोवर्धन पूजा!
  • इस शुभ अवसर पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो।
  • कान्हा की शरण में जाकर हर दुख भूल जाएं, गोवर्धन पूजा की खुशियां मिलकर मनाएं।
  • भगवान कृष्ण आपको हर कठिनाई से बचाएं जैसे उन्होंने गोवर्धन पर्वत से ब्रजवासियों को बचाया था।
  • आपके जीवन में कभी भी खुशियों की कमी न हो। गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
  • इस पावन दिन पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आपके साथ रहे।
  • गोवर्धन पूजा का यह पावन दिन आपके जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाए।
  • हर घर में खुशहाली आए, हर दिल में प्यार बसे। गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई!
  • कान्हा का प्यार और गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद आपको सदा मिलता रहे।
  • आपके सभी सपने पूरे हों और जीवन खुशियों से भर जाए। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
  • भक्ति, श्रद्धा और प्रेम के इस पावन पर्व गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत बधाई।
  • इस त्यौहार पर आपके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाएं। शुभ गोवर्धन पूजा!
  • भगवान कृष्ण आपकी हर मनोकामना पूरी करें।
  • गोवर्धन पूजा का पर्व आपके परिवार में एकता और आनंद लेकर आए।
  • श्री कृष्ण के चरणों में नमन, गोवर्धन पूजा की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।

Also Read: 9 या 10 नवंबर, किस दिन की जाएगी गोवर्धन पूजा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और विधि

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×