W3Schools
Advertisement

Navratri Pandal Decoration Ideas: इस नवरात्रि मां दुर्गा के पंडाल को बनाएं भव्य, ट्राई करें सजावट के ये 5 बेहद आसान तरीके

02:01 PM Oct 03, 2026 IST | Kajal Yadav
navratri pandal decoration ideas  इस नवरात्रि मां दुर्गा के पंडाल को बनाएं भव्य  ट्राई करें सजावट के ये 5 बेहद आसान तरीके
Navratri Pandal Decoration Ideas (Source: AI)

नवरात्रि का त्यौहार न सिर्फ भक्ति का बल्कि सजावट का भी सबसे खूबसूरत मौका होता है, इस दौरान माता के पंडाल को खूबसूरत तरीके से सजाने का माहौल बनता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के पंडाल को सुंदर और भव्य बनाना बेहद खास माना जाता है। अगर आप भी इस बार पंडाल को अलग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन आसान और शानदार तरीकों की मदद ले सकते हैं। पंडाल की सजावट इस उत्सव की रौनक को कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में आइए डेकोरेशन आइडियाज के बारे में जानते हैं।

Advertisement

नवरात्रि पंडाल सजावट के 5 आसान तरीके

easy navratri decor ideas at home
easy navratri decor ideas at home (Source: Social Media)

1. ताजे फूलों की सजावट

गेंदे के फूल, गुलाब और आम के पत्तों का इस्तेमाल करके पंडाल को नेचुरल और खूबसूरती से सजाया जा सकता है। आगे के गेट पर आप ताजे फूलों के तोरण और अंदर फूलों की मालाएं लटकाना एक प्यारा और खूबसूरत ऑप्शन है।

Advertisement

2. रंग-बिरंगे कपड़ों और ड्रेप्स

लाल, पीले, नारंगी और गुलाबी रंग के सिल्क या सूती कपड़ों से पंडाल की छत और दीवारों को ढकें। अलग-अलग रंगों के कपड़ों के तालमेल से पंडाल बहुत ही भव्य और खूबसूरत दिखने लगता है।

Advertisement

3. दीये और फेयरी लाइट्स

माता की मूर्ति के पास और आगे के रास्ते पर मिट्टी के दीये जलाएं। इसके साथ ही छत और खंभों पर पीली और सफेद फेयरी लाइट्स लगाएं, जिससे शाम के समय पंडाल में एक दिव्य और भक्तिमय चमक बनी रहे।

simple navratri decoration ideas
simple navratri decoration ideas (Source: Social Media)

4. झूमर और लटकन

झूमर और लटकन से नवरात्रि की डेकोरेशन और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है। कागज, गत्ते, मोतियों और गोटा-पत्ती से बने झूमर छत पर लटकाएं। रंग-बिरंगे धागों और शीशों से बनी लटकनें पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

5. दरवाजे पर रंगोली बनाएं

पंडाल के दरवाजे पर नेचुरल रंगों या ताजे फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर रंगोली बनाएं। इसमें मां दुर्गा के पदचिह्न, कलश और त्रिशूल की आकृतियां बनाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे देवी माता प्रसन्न हो जाती हैं।

Also Read: गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट के लिए आसान और बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज, बप्पा का मंडप लगेगा भव्य

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×