टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में आज हल्की व मध्यम बारिश के आसार

पटना मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर और पूर्णिया में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री तथा गया का तापमान 27़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

06:37 AM Jul 12, 2019 IST | Desk Team

पटना मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर और पूर्णिया में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री तथा गया का तापमान 27़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पटना तथा राज्य के कई हिस्सों में शनिवार व रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।
Advertisement
मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर और पूर्णिया में  शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री तथा गया का तापमान 27़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिहार में कुछ दिनों से मानसून सक्रिय है, और बीते दो-तीन दिनों से राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार और रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 25़ 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
Advertisement
Next Article