W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजधानी समेत देश के इन हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान, धुंध के कारण दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक, 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11:31 AM Jan 07, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक, 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी समेत देश के इन हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान  धुंध के कारण दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी
Advertisement
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक, 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में शनिवार को भी मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Advertisement
IMD ने जताया इन हिस्सों में हलकी बारिश होने का अनुमान 
वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात से नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।
कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी 
Advertisement
वहीं प्रदुषण और धुंध ने राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम कर दी है जिससे बाहर आने-जाने वाले लोगों को देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अगले 2 दिन में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। कल यानी गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। हालांकि लगातार हो रही हल्की बारिश का अनुमान इस पूरे हफ्ते जताया गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में 94.47 लाख से अधिक कोविड टीके लगे, कुल टीकाकरण 149.66 करोड़ से अधिक

Advertisement
Author Image

Advertisement
×