टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब में आज हल्की से की संभावना, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

पंजाब में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद

05:08 AM Jun 04, 2025 IST | Aishwarya Raj

पंजाब में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद

पंजाब में मौसम ने राहत दी है, जहां आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में तेज हवाओं और आंधी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

पंजाब में मौसम ने करवट ली है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 जून को राज्य के आठ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य भर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में औसतन दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। समराला में राज्य का सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री रहा। राहत की बात यह है कि नौ जून तक आंधी या बिजली का कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

किन जिलों में हो सकती है बारिश और आंधी?

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, नवांशहर और मोहाली जिलों के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, भटिंडा, मानसा, फरीदकोट, बरनाला, नवांशहर और मोहाली में तेज हवाएं, आंधी या बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

5 जून को भी बारिश की उम्मीद, तूफान का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून को भी पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि किसी प्रकार के तूफान या गंभीर मौसम की चेतावनी नहीं दी गई है। यह बारिश खेती-किसानी के लिहाज से भी राहतकारी हो सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हाल ही में तापमान तेजी से बढ़ा था।

Punjab: Amritsar में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

तापमान में आई गिरावट से राहत

पंजाब के सभी जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री घटकर 36.2 डिग्री पहुंचा है। लुधियाना में तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 35.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अमृतसर में यह 2.9 डिग्री गिरकर 35.5 डिग्री हो गया। जालंधर का तापमान 34 डिग्री रहा।

Advertisement
Advertisement
Next Article