W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

घर से आ रही थी तेज बदबू...लिव-इन में रह रहे जोड़े की बंद घर से मिली सड़ी-गली लाश, पास ही पड़ा मिला 3 साल के बेटे का बॉडी

06:45 PM Dec 02, 2025 IST | Shivangi Shandilya
घर से आ रही थी तेज बदबू   लिव इन में रह रहे जोड़े की बंद घर से मिली सड़ी गली लाश  पास ही पड़ा मिला 3 साल के बेटे का बॉडी
Live-in couple dead bodies

Live-in couple dead bodies: आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित बाहरी इलाके दामिनेडू में लिव-इन कपल और उनके तीन साल के बच्चे का शव मिला है। बंद घर से बदबू आने पर मंगलवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था। तिरुचनूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इंदिराम्मा हाउस कॉलोनी में ये जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव निकाले। मरने वालों की पहचान 30 साल के सत्यराज और पोन्नागुट्टे नयागी के रूप में हुई है। वहीं तीसरा शव इनके बेटे मनीष का है, जो तीन साल का था।

Advertisement

Live-in relationship death case: फंदे से लटका हुआ मिला शव

Live-in couple dead bodies
Live-in couple dead bodies

सत्यराज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि नयागी और मनीष के शव वॉशरूम के पास पड़े थे। घर में जहर की एक बोतल भी मिली। पुलिस को शक है कि सत्यराज ने अपनी पार्टनर और बेटे को पहले जहर देकर मारा फिर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि तीनों 22 नवंबर से घर से बाहर नहीं निकले थे। मृतक तमिलनाडु के गुडियाट्टम का रहने वाला था।

Advertisement

Three-year-old child found dead: क्या है पूरा मामला?

Live-in couple dead bodies
Live-in couple dead bodies

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सत्यराज ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था और उसी इलाके की नयागी के साथ उसका विवाहेत्तर संबंध था। वे तीन महीने पहले ही तिरुपति शिफ्ट हुए थे। सत्यराज और नयागी दिहाड़ी मजदूर थे। सर्कल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Advertisement

Live-in couple dead bodies: पुलिस ने क्या बताया?

इस बीच, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पुलिस ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्नाराममुडु की बेटी की आत्महत्या के कारणों की जांच जारी रखी है। माधुरी साहितीबाई (27) रविवार रात को घर के बाथरूम में लटकी हुई मिली थीं। माधुरी ने मार्च 2025 में नंदयाल जिले के राजेश नायडू से प्रेम विवाह किया था।

तीन महीने के अंदर ही इस अंतर्जातीय विवाह में दिक्कतें शुरू हो गईं, और माधुरी ने अपने पति पर परेशान करने का आरोप लगाया। दो महीने पहले ही वह अपने माता-पिता के घर लौट आई थी। आत्महत्या के बाद माधुरी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश उसे और दहेज के लिए परेशान कर रहा था।

ALSO READ: 19 मिनट वाले वीडियो लीक होने के बाद लड़की ने किया सुसाइड? असलियत आपकी सोच से कहीं ज्यादा डरावनी

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×