LIVE : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 - हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए 2014 आम चुनावों का अपना प्रदर्शन दोहराया। इस पर्वतीय राज्य में कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।
06:27 PM May 23, 2019 IST | Ujjwal Jain
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए 2014 आम चुनावों का अपना प्रदर्शन दोहराया। इस पर्वतीय राज्य में कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।
राज्य की लोकसभा सीटों — मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला पर भाजपा प्रत्याशियों ने तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस प्रकार भाजपा ने राज्य में 69 प्रतिशत वोट हासिल किये।
हमीरपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर के मुकाबले तीन लाख से अधिक वोट प्राप्त किये।
-भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कुमार कश्यप ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कर्नल धनीराम शांडिल को तीन लाख 27 हजार 515 वोटों के अंतर से हराया। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
-साल 2014 में, भाजपा के वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा को 84 हजार 198 वोटों से हराया था। भाजपा ने उनका टिकट काटकर पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा था।
-कश्यप को छह लाख छह हजार 1183 वोट मिले जो कुल वोटों का 66.35 प्रतिशत है। कांग्रेस के शांडिल को तीन लाख 78 हजार 668 वोट मिले।
Advertisement
Advertisement

Join Channel