टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का निधन

रामचंद्र चार बार सांसद रहे। वह 1999 में पहली बार, इसके बाद 2004 में और तीसरी बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे।

11:34 AM Jul 21, 2019 IST | Desk Team

रामचंद्र चार बार सांसद रहे। वह 1999 में पहली बार, इसके बाद 2004 में और तीसरी बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे।

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार दोपहर बाद निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। रामचंद्र पासवान केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थे। पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बताया कि उनके चाचा का यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर बाद 1.24 बजे निधन हो गया।
Advertisement
रामचंद्र को पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए यहां उनके आवास पर और सोमवार को पटना में लोजपा कार्यालय में रखा जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को पटना में किया जाएगा। 
चिराग ने ट्वीट किया,‘‘गहरे दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे चाचा रामचंद्र पासवान नहीं रहे। नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर बाद 1.24 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।’’ उन्होंने कहा,‘‘रामचंद्र पासवान जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए शाम पांच बजे से 18, राजेन्द्र प्रसाद मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। 

इसके बाद पार्थिव देह को पटना ले जाया जाएगा और लोजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रखा जाएगा। शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’ रामचंद्र चार बार सांसद रहे। वह 1999 में पहली बार, इसके बाद 2004 में और तीसरी बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे। मई 2019 में वह बिहार के समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे। उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए पूर्व सांसद और लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने पासवान के परिवार के लिए संवेदनाएं जताई। 

Advertisement
Next Article