लोजपा-(रा) की लड़ाई बिहार पर राज करने के लिए नही,बिहार पर नाज करने का है: डॉ. सत्यानंद शर्मा
लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) के राज्य कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जयंती समारोह युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान की अध्य्क्षता में बड़े स्तर पर मनाया गया।
10:53 AM Oct 12, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
पटना , (पंजाब केसरी): लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) के राज्य कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जयंती समारोह युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान की अध्य्क्षता में बड़े स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर लोकनायक के तैल्यचित्र पर पार्टी के सभी नेताओं ने माल्यार्पण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए लोजपा-(रा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात जे.पी. सेनानी डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का 1974 का आन्दोलन सरकार बदलने का नही था। व्यवस्था बदलने का,भ्रष्टाचार मिटाने का और नया बिहार बनाने का था। 74 आन्दोलन से जुड़े जो भी नेता सत्तासीन हुए जे.पी. के आदर्शों को भूल गए,भ्रष्टाचार को अंगीकार कर लिया। व्यवस्था बदलने और नया बिहार बनाना सिर्फ सपना रह गया। आज 48 वर्षों के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को अंगीकार कर लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने सत्ता बदलने का नही व्यवस्था बदलने और नया बिहार बनाने का जन अभियान शुरू किया है। इस अभियान को व्यापक जन-समर्थन मिल रहा है।
Advertisement
श्री चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा कि लोजपा-(रा) की लड़ाई बिहार पर राज करने के लिए नही,बिहार पर नाज करने का है। इतिहास और भविष्य का कालचक्र अपने गति से चलते हुए पुनः बिहार को वहीं पहुँचा दिया है जहाँ 1974 के आन्दोलन के पूर्व बिहार था। भ्रष्टाचार,कुव्यवस्था, अपराध, सत्ता सम्पोषित अत्याचार, विक्राल रूप धारण कर चुका है। समय की मांग है कि 1974 आन्दोलन की संरचना हो। आज जे.पी. नही है परन्तु जे.पी. के विचारों पर आन्दोलन होगा। समयकाल और परिस्थिति के अनुरूप नेतृत्व पैदा होता है। समारोह लोजपा-(रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पार्टी महासचिव कचहरी पासवान, दिलीप यादव,अतिपिछड़ा के उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा,मुरली श्रीवास्तव, पार्टी के कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया और जे.पी. को श्रद्धासुमन अर्पित किया।उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दिया ।
Advertisement
Advertisement

Join Channel