Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोजपा(रा) का राजभवन मार्च कल, बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता पहुंचे पटना

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की ओर से राज्य सरकार की कुनीति एवं कुशासन के खिलाफ बिहार बचाओं राजभवन मार्च का 15 फरवरी को पटना में आयोजन किया गया है

06:00 PM Feb 14, 2022 IST | Desk Team

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की ओर से राज्य सरकार की कुनीति एवं कुशासन के खिलाफ बिहार बचाओं राजभवन मार्च का 15 फरवरी को पटना में आयोजन किया गया है

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की ओर से राज्य सरकार की कुनीति एवं कुशासन के खिलाफ बिहार बचाओं राजभवन मार्च का 15 फरवरी को पटना में आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता पटना पहुंच गए हैं।
Advertisement
राजभवन मार्च के समर्थन में राजधानी के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं की ओर से होडिंग, पोस्टर, बैनर एवं पार्टी का झंडा लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न जिलों में पार्टी के नेताओं द्वारा इस आयोजन में बड़ी भागीदारी के लिए लगातार सघन अभियान भी चलाया गया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि बिहार बचाओं राजभवन मार्च, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान के समीप स्थित जे0पी0 गोलम्बर से शुरू होकर राजभवन तक किया जायेगा। इसके बाद पार्टी की ओर से महामहिम राज्यपाल को प्रदेश की कुव्यवस्था से संबंधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। पार्टी अपने ज्ञापन के माध्यम से बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मंाग राज्यपाल से करेगी। बिहार बचाओं राजभवन मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित पार्टी के अन्य कई नेता एवं बड़ी संख्या में जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस बीच कल के राजभवन मार्च की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित अन्य कई नेताओं के साथ जे0पी0 गोलम्बर गए। वहीं इस आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श भी किया।
Advertisement
Next Article