Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोजपा (रामविलास) ने राजगीर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर की रणनीति पर की चर्चा

लोजपा (रामविलास) पार्टी द्वारा राजगीर प्रशिक्षण शिविर से मिशन-2024 और 2025 का शंखनाद करेगी। स्थानीय प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 22 से 24 सितंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक आयोजित की गई।

07:06 PM Sep 04, 2022 IST | Ujjwal Jain

लोजपा (रामविलास) पार्टी द्वारा राजगीर प्रशिक्षण शिविर से मिशन-2024 और 2025 का शंखनाद करेगी। स्थानीय प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 22 से 24 सितंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक आयोजित की गई।

पटना ,(पंजाब केसरी) :लोजपा (रामविलास) पार्टी द्वारा राजगीर प्रशिक्षण शिविर से मिशन-2024 और 2025 का शंखनाद करेगी। स्थानीय प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 22 से 24 सितंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेष अध्यक्ष सभी प्रवक्तागण, सभी मीडिया प्रभारी और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। 
Advertisement
उक्त बैठक में प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक सफल बनाने को लेकर सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उक्त प्रशिक्षण षिविर की कार्यवाही के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने ग्यारह सदस्यीय कमिटी गठित की है। ग्यारह सदस्यीय कमिटी की त्वरित बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानन्द शर्मा के नेतृत्व में आहूत की गई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, राष्ट्रीय सचिव अरविन्द्र कुमार सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय पार्टी के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, विशेष आमंत्रित सदस्य युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट शामिल रहे। जिसके द्वारा प्रशिक्षण शिविर की तैयारी एव रणनीति को लेकर शिविर की व्यवस्था एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण से अलग-अलग कमिटियों का गठन किया गया। 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद श्री चिराग पासवान जी करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सभी प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी समर्पित नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार व मजबूती को लेकर कई सत्रों में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम पर बृहत् चर्चा की गई। उक्त प्रशिक्षण शिविर में पार्टी में बिहार से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। श्री भट्ट ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पार्टी को हर गांव-गांव तक सदस्यता अभियान के तहत नये लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की मजबूत पहुंच स्थापित करने की रणनीति बनाई जायेगी। जो आगामी लोकसभा और विधानसभा के होने वाले चुनाव में पार्टी को जीत हासिल करने में मदद करेगी।
Advertisement
Next Article