Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोजपा-(रामविलास)ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

रामविलास ने आज बाढ़ और सुखाड़ के समस्या का स्थाई निदान के लिए नदी को नदी से जोड़ने, नदियों के तल की सफाई कराने, तल की गहराई कराने, किसानों को मुफ्त बिजली पानी देने बिहार में पर्यावरण संतुलन के लिए 10 करोड़…

07:50 PM Jun 15, 2022 IST | Desk Team

रामविलास ने आज बाढ़ और सुखाड़ के समस्या का स्थाई निदान के लिए नदी को नदी से जोड़ने, नदियों के तल की सफाई कराने, तल की गहराई कराने, किसानों को मुफ्त बिजली पानी देने बिहार में पर्यावरण संतुलन के लिए 10 करोड़…

पटना : लोजपा-(रामविलास) ने आज बाढ़ और सुखाड़ के समस्या का स्थाई निदान के लिए नदी को नदी से जोड़ने, नदियों के तल की सफाई कराने, तल की गहराई कराने, किसानों को मुफ्त बिजली पानी देने बिहार में पर्यावरण संतुलन के लिए 10 करोड़ वृक्षा रोपण कराने के मांग के समर्थन में विशाल धरना का आयोजन किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुआ।
Advertisement
धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार ने धरना का उद्घाटन करते हुए,विस्तार से किसानों का सवाल उठाया और कहा कि किसानों की सिर्फ बात सरकार कहती है परन्तु किसान बाढ़ और सुखाड़ की त्रासदी झेलता है। भुखमरी और बदहाली के शिकार हो रहे है।
धरना की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर,संचालन पटना जिला अध्यक्ष चन्दन यादव ने किया।
धरनार्थियों को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पूर्व विधायक अच्युतानंद नन्द सिंह,पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान,  संगठन महामंत्री ई० रविन्द्र सिंह,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, पार्टी उपाध्यक्ष रमेश सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह,पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट,सदीप्त कुमार,नन्द किशोर यादव,बिभीषन शर्मा, मो० सलाम,दिलीप यादव,कचहरी पासवान ने सम्बोधित किया।
उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव ने दी।
Advertisement
Next Article