Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra का लोगो और नारा हुआ लांच, खरगे बोले- यात्रा देश को न्याय दिलाने में मज़बूत कदम

02:17 PM Jan 06, 2024 IST | Yogita Tyagi

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लोगो और नारे का अनावरण किया, जिसका नेतृत्व पार्टी नेता राहुल गांधी करेंगे। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश और महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। यात्रा का नारा है 'न्याय का हक मिलने तक।' मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की दिशा में हमारा मजबूत कदम है।

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जहां जातीय हिंसा देखी गई है। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें बता रहे हैं कि कोई और रास्ता नहीं है। हमने संसद में बोलने और मुद्दे उठाने की कोशिश की, लेकिन सरकार ने हमें कोई मौका नहीं दिया। इतिहास में पहली बार 146 सांसदों को निलंबित किया गया। वह कम से कम लोकसभा में तो आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर झांककर नहीं देखा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होगी और 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों को कवर करते हुए 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article