Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जंगीपुर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

09:35 AM May 07, 2024 IST | Gautam Kumar

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024)  के तीसरे चरण का मतदान जारी है। तीसरे चरण में कुल 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग शुरू होने के दो घंटे बाद कई जगहों से खबरें आ रही हैं। पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर वोटिंग जारी है। जंगीपुर लोकसभा सीट पर दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है।

Highlights:

जंगीपुर लोकसभा सीट पर भिड़े कार्यकर्ता

जंगीपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। इस सीट पर टीएमसी से खलीलुर रहमान, बीजेपी से धनंजय घोष और कांग्रेस से मुर्तजा हुसैन बोकुल चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर मतदाताओं को भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, मालदा उत्तर और मालदा दक्षिण में मतदान चल रहा है। चारों सीटों पर कुल 57 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण में सभी सीटों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। तीसरे चरण में सुरक्षा के लिए कुल 334 कंपनियां तैनात की गई हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article