Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: अब पंजाब में भी INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, AAP ने किया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

05:50 PM Jan 24, 2024 IST | Jivesh Mishra

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमुल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने एलान किया था कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बयान के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन में भूचाल आ गया। कांग्रेस के कई बड़े नेता इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दिए हैं। वहीं, अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में AAP अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।

पंजाब में ऐसा कुछ नहीं करने वाले- सीएम मान

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हम पंजाब में (गठबंधन को लेकर) ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 13-0 हैं। हालांकि, जब प्रेसकर्ताओं ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है, उनकी कोई बातचीत चल रही हो। लेकिन हमें पंजाब में ऐसा कुछ नहीं करना है।

Advertisement

दरअसल, मुख्यमंत्री के इस संकेत से पता चल रहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका साबित हो रहा है, क्योंकि पहले ममता बनर्जी और अब मान सरकार गठबंधन के साथ मिलकर कुछ करने के मना कर दिया है।

Lok Sabha Election 2024: क्या कांग्रेस को अकेले लड़ेगी होगी चुनाव?

वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में जालंधर के कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध किया है।

 

Advertisement
Next Article