Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गौतमबुद्धनगर में दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 44.08 फीसदी हुई वोटिंग

04:59 PM Apr 26, 2024 IST | Gautam Kumar

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024)  के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों में मतदान किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से बड़ी संख्या में वोट डालने का आह्वान किया। दोपहर तीन बजे तक 50.3% तक मतदान हुए हैं। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से आठ सीटों पर मतदान जारी है। ये निर्वाचन क्षेत्र हैं-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा और बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत, कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष 63 सीटें सपा के पास हैं।

उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर औसत मतदान

चुनाव आयोग (EC) के मुताबिक, अमरोहा में 51.44 फीसदी, मेरठ में 47.52 फीसदी, बागपत में 42.92 फीसदी, गाजियाबाद में 41.13 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 44.08, बुलंदशहर में 44.54, अलीगढ़ में 39.45 और मथुरा में 39.45 फीसदी वोट दोपहर 3 बजे तक बजे तक पड़े।

सत्तारूढ़ भाजपा ने गोविल को उनके पैतृक स्थान मेरठ से, अतुल गर्ग को गाजियाबाद से और महेश शर्मा को गौतम बौद्ध नगर से मैदान में उतारा है। अमरोहा से कांग्रेस के दानिश अली चुनाव लड़ रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article