Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली या वायनाड... कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी ?

06:18 AM Jun 05, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुुनाव 2024 के परिणाम में इस इस बार कुछ खास हुआ है। दरसअल, कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में अच्छी बढ़त हासिल की है। राहुल गांधी ने भी अपनी दोनों लोकसभा सीटों- वायनाड और रायबरेली से जीत हासिल कर ली है।

Advertisement

इस जीत के बाद राहुल गांधी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बेशुमार मोहब्बत देने के लिए वायनाड और रायबरेली की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद। अगर मेरे बस में होता, तो मैं दोनों ही जगह का सांसद बने रहना पसंद करता।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/RAHUL.mp4

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से भारी मतों से विजय प्राप्त की है। इस बार राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, राहुल गांधी ने दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से विजय हासिल की है। इससे पहले 2019 में इन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से 3,64,422 वोटों से जीते हैं। इन्‍होंने सीपीआई नेता एनी राजा का हराया है।

जानिए वायनाड सीट का क्या है समीकरण?

जानकारी के मुताबिक, वायनाड लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 13,59,679 है। इन मतदाताओं में अनुसूचित जाति 3 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जनजाति 9.5 प्रतिशत हैं, जबकि मुस्लिम 32 फीसदी और ईसाई 13 फीसदी हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। NDA गठबंधन को 291 सीटें मिली हैं। तो वहीं INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। इन नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी लगातार तीसरी बार बनी है। हांलाकि बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला लेकिन जब विपक्ष के पूरे इंडिया गठबंधन की 20 पार्टियों ने मिलकर 234 सीटें जीती हैं, तब बीजेपी ने अकेले अब तक के सामने आए नतीजों में 240 सीटें जीती हैं। जहां दो बार लगातार बीजेपी को अपने दम पर बहुमत मिलता रहा. वहां अबकी बार गठबंधन सरकार के पास तीसरी बार मौका है लेकिन विपक्ष की सीटें खूब मजबूत हुई हैं।

Advertisement
Next Article