देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने की घोषणा की है। अखिलेश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
Highlights
जानकारी के अनुसार हाल ही में लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह ऐलान किया है। उनका यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले पंजाब में आप पार्टी पहले ही यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी है। यहां तक की आप ने इसके लिए 40 प्रत्याशियों के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं।
इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ वोट शेयरिंग में रूचि नहीं दिखाई है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। नतीजों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यहां कुल 62, अपना दल (एस) ने 2, कांग्रेस 1, बीएसपी ने 10 और सपा ने कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।