W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान शुरू, 9 बजे तक 10.51% डाले गए वोट

10:37 AM May 07, 2024 IST | Gautam Kumar
lok sabha election 2024  तीसरे चरण का मतदान शुरू  9 बजे तक 10 51  डाले गए वोट
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण चरण में 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे चरण में 17.24 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पर्याप्त इंतजाम किये हैं। इस चरण में कुल 17.24 करोड़ मतदाता 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। महाराष्ट्र की बारामती, कर्नाटक की गुलबर्गा और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी उन सीटों में शामिल हैं, जिन पर मुकाबले पर लोगों की पैनी नजर है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत अहमदाबाद शहर के बूथों पर वोट डाला।

तीसरे चरण में सुबह 9 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत

क्र०           राज्यवोट प्रतिशत (9 बजे तक)
1असम10.12%
2बिहार10.03%
3छत्तीसगढ़13.24%
4दादरा और नगर हवेली दमन और दीव10.13%
5गोवा11.83%
6गुजरात9.83%
7कर्नाटक9.45%
8मध्य प्रदेश14.07%
9महाराष्ट्र6.64%
10उत्तर प्रदेश11.13%
11पश्चिम बंगाल 14.60%

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Gautam Kumar

View all posts

Advertisement
×