W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पे था

05:09 PM May 06, 2024 IST | Abhishek Kumar
up के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का इंडिया गठबंधन पर हमला  कहा  कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पे था
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अमेठी में कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने ये कहा कि रायबरेली को जागीर समझने वालों को जनता इस बार जवाब देगी।

 

Highlights

. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अमेठी में इंडिया गठबंधन पर हमला बोला

. कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार उफान पे था

. सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा होगा

UP के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अमेठी में एक चुनावी(Lok Sabha Election 2024) जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पे था। इसके साथ ही उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा होगा। यही नहीं उन्होंने प्रियंका गाँधी के प्रचार में आने को लेकर कहा कि उनका आना बेकार होगा, यह कोई राजपाठ का खेल नहीं है।

गोसाई गंज में एक जन सभा को संबोधित किया

बृजेश पाठक ने अमेठी विधान सभा के गोसाई गंज में एक जन सभा को संबोधित किया और वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री पाठक ने वहां गोसाई वीर बाबा का दर्शन पूजन किया।उसके बाद उनका काफिला गौरीगंज विधान सभा के शाह गढ़ के लिए रवाना हो गया।वहां भी उन्होंने जन सभा को संबोधित किया।

मोदी जी ने अब तक क्या किया ?

उन्होंने कहा जलजीवन मिशन के बारे में कोई सोच भी नही सकता था कि घर घर कोई नल लेकर आएगा।विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए श्री पाठक ने कहा कि पहले बिजली एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह आती थी। आज 75 जिलों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है।सरकारी स्कूल में छात्रों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। भाजपा सरकार ने पंचायत भवन बनाकर लोगों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। देश में सडको का जाल बिछा दिया गया है। वही स्वास्थ्य में भी भरपूर सुविधा दी जा रही है। मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×