Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब की कुल 13 सीटों पर मतदान शुरू, राघव चड्ढा ने डाला वोट

09:32 AM Jun 01, 2024 IST | Aastha Paswan

Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर आज मतदान होना है। प्रशासन और चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा।

Highlights

मतदान का आज आखिरी दिन

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को डिसपैच सेंटरों से ईवीएम मशीनों सहित पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी गईं। मतदान एक जून यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। लोकसभा क्षेत्र जालंधर के लिए मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं नगदी और शराब के प्रवाह मतदान पर नजर रखने के लिए प्रशासन की तरफ से ड्रोन तैनात किए गए हैं।

Advertisement

2.14 करोड़ मतदाता करेंगें

पंजाब के 2.14 करोड़ मतदाता 328 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव में पांच मंत्री समेत कुल 12 विधायक, 6 सांसद और चार राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर है। पंजाब में पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच में हैं।

राधव चड्ढा ने डाला वोट

मोहाली, आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 42A सरकारी एलिमेंट्री स्कूल लखनोर मोहाली में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए पहुंचे और अपना वोट डाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article