Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुबह 6 बजे से मतदान केंद्र पर लाइन

08:35 AM May 25, 2024 IST | Aastha Paswan

Lok Sabha Election 2024: आज पूरे देश में छठें चरण में मददान हो रहे हैं। जिसमें दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। राजधानी में भाजपा और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों समेत कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Highlights

दिल्ली में मतदान शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 68,205 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर ने डाला वोट

भाजपा नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

आज दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। जिसके लिए जनता में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कई लोग सुबग 6 बजे से मतदान केंद्र पर लाइन में लगे हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article