W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में 5 सीटों पर मतदान जारी, गिरिराज सिंह ने डाला वोट

08:24 AM May 13, 2024 IST | Aastha Paswan
बिहार में 5 सीटों पर मतदान जारी  गिरिराज सिंह ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों के लिए वोटिंग हो रहे हैं। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला और लोगों ने मतदान करने की अपील की।

Highlights

  • 5 सीटों पर मतदान जारी
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दाला वोट
  • मैदान में उतरे कुल 55 उम्मीदवार

5 सीटों पर मतदान शुरू

आज की पांचों सीटों पर कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता हैं। इनमें 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष और 45 लाख 33 हजार 813 महिला मतदाता हैं, जबकि थर्ड जेंडर के 193 वोटर्स हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा के 2814 वोटर्स हैं तो एक लाख 51 हजार 482 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। 92 हजार 313 दिव्यांग वोटर्स के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दाला वोट

चौथे चरण में बसपा के पांच, कांग्रेस के एक, राजद के तीन, जदयू के एक भाजपा के तीन और लोजपा (राष्ट्रीय) के एक प्रत्याशी सम्मिलित हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) एवं नित्यानंद राय (उजियारपुर) के साथ ही नीतीश सरकार के भी दो मंत्रियों की संतानें आमने-सामने है। साख (समस्तीपुर) दांव पर है। इसके अलावा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की भी मुंगेर में परीक्षा इसी चरण में है। इस चरण में केवल मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 349 बूथ हैं संवेदनशील ऐसे में यहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदाता कराया जाएगा। शेष सभी बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे।

 

चौथे फेज की पांच सीटों के लिए कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×