देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली (Delhi) में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार से शुरू चुका है। बता दें इस बैठक में बीजेपी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव के लिए रोड मैप बनाने वाली है। इस दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत पीएम मोदी, जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम नेताओं के सत्कार के साथ की।
योगी आदित्यनाथ ने अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत, मोदी के गारंटी से संबंधित जो राजनीति प्रस्ताव बीजेपी के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किया है। इसका अनुमोदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले दस वर्षों में एक सौ चालीस करोड़ की आबादी ने नए भारत का दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नए भारत के नागरिकों को दुनिया में सम्मान मिलता है। जिस भारत की आंतरिक सुरक्षा आज पूरी तरह सुरक्षित है। जिस भारत ने सुशासन का स्वाद आजादी के बाद पहली बार हर तबके को देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में रामलला पांच सदी बाद अपने दिव्य और भव्य मंदिर में पुनः विराजमान हो चुके हैं। जिससे हर रामभक्त, सनातन धर्मावलंबी खुशी से प्रफुल्लित है और भारत को इस दिन की प्रतिक्षा सदियों से थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि एक ऐसा प्रकरण रहा जहां बहुसंख्यक समाज को अपने आराध्य के लिए उनकी जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सदियों तक प्रतिक्षा करनी पड़ी।

आज देश के अंदर 1 लाख 20 हजार से स्टार्टअप हैं। भारत के अंदर वित्त मंत्री ने बताया कि जो भारत 2014 में दुनिया की दसवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता था वह आज दुनिया पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करने में भारत सफल हुआ है। रेलवे के इनफ्राक्सटक्चर को लेकर जो कार्य हुआ रेलवे लाइन देश के अंदर इस दौरा बढ़ाने का कार्य जो हुआ। वह 22 हजार किलो मीटर जो थी वह दस वर्ष में बढ़कर 55,198 किलो मीटर हुई। इसके अलावा वंदे भारत और अमृत भारत जैसे वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट सुविधा के रूप में मिली है। विकसित भारत की संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है।