For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Election Phase Voting: पांचवे चरण में आज 49 सीटों के लिए वोटिंग हुई शुरू, जानिए 100 वर्ष से अधिक उम्न के कितने लोग करेंगे मतदान

07:00 AM May 20, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
lok sabha election phase voting  पांचवे चरण में आज 49 सीटों के लिए वोटिंग हुई शुरू  जानिए 100 वर्ष से अधिक उम्न के कितने लोग करेंगे मतदान

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सिर्फ तीन चरण के चुनाव बाकी हैं जिसमें से पांचवें चरण के लिए आज वोटिंग शुरू हो गयी है। इस चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में  13 महाराष्ट्र की, 14 उत्तर प्रदेश की, सात पश्चिम बंगाल की, पांच बिहार की, तीन झारखंड की, पांच ओडिशा की, एक जम्मू-कश्मीर की और एक सीट लद्दाख की शामिल है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे खत्म होगा। हालांकि वोटिंग खत्म होने का समय संसदीय क्षेत्र (पीसी) के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इस चरण में 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर वोटर्स सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस फेज में इलेक्शन कराने के लिए 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

किस राज्य की कौन सी सीट पर होनी है वोटिंग?

  • उत्तर प्रदेश की 14 सीटें- रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, मोहनलाल गंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा.
  • महाराष्ट्र की सीटें- मुंबई उत्तर, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण और थाणे.
  • बिहार की सीटें- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर.
  • ओडिशा की सीटें- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का.
  • झारखंड की सीटें- चतरा, कोडरमा और हजारीबाग.
  • पश्चिम बंगाल की सीटें- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग.
  • जम्मू-कश्मीर की एक सीट- बारामूला.
  • लद्दाख की एक सीट

500 मतदाता से 100 वर्ष से अधिक उम्न के-
निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 17.37 लाख मतदाताओं में से 500 से अधिक लोगों की उम्र 100 वर्ष के पार है। पांचवें चरण के लिए 85+ साल के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से ही आराम से मतदान करने का विकल्प दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×