For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sixth Phase Voting Begins: छठे चरण की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू ... मनोज तिवारी और महबूबा मुफ्ती समेत 889 उम्मीदवार मैदान में

07:01 AM May 25, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
sixth phase voting begins  छठे चरण की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू     मनोज तिवारी और महबूबा मुफ्ती समेत 889 उम्मीदवार मैदान में

Lok Sabha Election Sixth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 25 मई को 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गयी है। लोकसभा चुनाव की मुहिम अब धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर है। सात में से पांच चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। जिसमें 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया है। वहीं सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। आज बिहार की 8 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीटों, दिल्ली की सभी 7 सीटों, ओडिशा की 6 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर मतदान स्थगित हो गया था और अब छठे चरण में कुल 58 सीटों पर वोटिंग होनी है।

कितने उम्मीदवार हैं मैदान में ?
जानकारी के मुताबिक इन 58 सीटों पर 1.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं। इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन 11.13 करोड़ वोटर्स में से 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

छठे चरण में इन सीटों पर मतदान

  • बिहार : वाल्‍मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज
  • हरियाणा : अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद
  • झारखंड : गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर
  • ओडिशा : संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्‍वर
  • उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही
  • पश्चिम बंगाल : तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर
  • दिल्ली : चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली
  • जम्मू और कश्मीर : अनंतनाग-राजौरी

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर समेत मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर, मनोज तिवारी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×