Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

08:55 AM May 20, 2024 IST | Yogita Tyagi

Lok Sabha Election: आम चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई की 6 लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की 13 सीट के लिए मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया। यह राज्य में चुनाव का आखिरी चरण है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 24,553 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले लोकसभा क्षेत्र से 264 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

2.46 करोड़ मतदाता मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि कुल 2.46 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में भाग्य आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार और कपिल पाटिल शामिल हैं। इनके अलावा वकील उज्ज्वल निकम भी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में हैं। शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ भी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में अंतिम दौर के मतदान में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महाविकास आघाडी गठबंधन के बीच है।

महायुति गठबंधन में ये पार्टियां शामिल

महायुति गठबंधन में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं जबकि महाविकास आघाडी गठबंधन में शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा-शरदचंद्र पवार शामिल हैं। अंतिम दौर में जिन 13 सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंबई, ठाणे और पालघर की 10 सीट आती हैं, जिसे मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। कुल 2,46,69,544 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 1,31,38,526 पुरुष, 1,15,28,278 महिलाएं और 2,740 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article