W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Election: बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

08:14 AM May 25, 2024 IST | Yogita Tyagi
lok sabha election  बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठें चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण के मतदान में 78 लाख 23 हजार 793 पुरुष, 71 लाख सात हजार 944 महिला और 428 थर्ड जेंडर समेत कुल एक करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 मतदाता 14872 बूथों पर वोटिंग कर आठ महिला और 78 पुरुष समेत कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • छठें चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू
  • इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई
  • मतदान शाम छह बजे तक चलेगा

इस चरण में इतने लाख मतदान

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान वाले आठ निर्वाचन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। इस चरण के चुनाव में दिव्यांग (PWD) वोटरों की संख्या एक लाख 42 हजार 568, पचासी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या एक लाख चार हजार 873, एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 3014, सेवा मतदाताओं की संख्या 27 हजार 334 और ओवरसीज वोटर की संख्या 21 हैं। इस चरण में दो लाख 12 हजार 496 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 31 लाख 49 हजार 316 है। इस चरण में कुल 14 हजार 872 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1281 शहरी और 13 हजार 591 ग्रामीण क्षेत्र के बूथ शामिल हैं। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रबंधित बूथों की संख्या 62, मॉडल मतदान केंद्रों की संख्या 77 और दिव्यांगों द्वारा प्रबंधित बूथों की संख्या 54 हैं। कुल 7660 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकासि्टंग की व्यवस्था की गई है।

कौन कहां से चुनावी मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने निवर्तमान सांसदों पर भरोसा जताते हुए पश्चिमी चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह और महाराजगंज से जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को टिकट दिया है। हालांकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत जदयू शिवहर संसदीय क्षेत्र पर चुनाव लड़ रहा है, जहां उसने हाल ही में जेल से रिहा हुए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को उतारा है। जदयू ने वाल्मीकिनगर से अपने निवर्तमान सांसद सुनील कुमार और गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन को दोहराया है। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी विजया लक्ष्मी देवी सीवान से जदयू प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वहीं, राजद ने वाल्मीकिनगर में जदयू के सुनील कुमार के खिलाफ दीपक यादव को और वैशाली में लोजपा-आर उम्मीदवार एवं निवर्तमान सांसद वीणा देवी के खिलाफ हेवीवेट नेता विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को खड़ा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×