Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Lok Sabha Election Voting: वोटिंग के दौरान मणिपुर में हुई हिंसा ,पोलिंग बूथ पर ईवीएम में की गयी तोड़फोड़

02:43 PM Apr 19, 2024 IST | Ayush Raj

Lok Sabha Election Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के फर्स्ट फेज के दौरान शुक्रवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। इसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं, इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई।

Highlights:

राज्य की दो सीटों पर हो रही वोटिंग

राज्य की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर आज वोटिंग हो रही है। आउटर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। इधर, मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा के बाद कुकी समुदाय के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने नारा लगाया कि न्याय नहीं तो वोट भी नहीं।

 

पहले भी हो चुकी हैं हिंसा

दरअसल, राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी, NPP और NPF से अलायंस मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने कुछ लोकल पार्टियों के साथ अलायंस किया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी NPP और नगा पीपुल्स फ्रंट यानी NPF इस अलायंस का हिस्सा हैं। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है।

Advertisement
Next Article