W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15.35% मतदान दर्ज

11:36 AM May 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
lok sabha elections  पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15 35  मतदान दर्ज
Advertisement

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल के सात लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उलुबेरिया संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 17.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद आरामबाग में 16.38 प्रतिशत, हावड़ा में 15.20 प्रतिशत, बनगांव में 15.19 प्रतिशत, बैरकपुर में 15.08 प्रतिशत, श्रीरामपुर में 14.43 प्रतिशत और हुगली में 14.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

  • बंगाल के 7 लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • उलुबेरिया संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 17.25 प्रतिशत मतदान हुआ
  • मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल 1,25,23,702 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं जिनमें 63,51,320 पुरुष, 61,72,034 महिलाएं और 348 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इन सात लोकसभा सीट के लिए 13,481 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

57% से अधिक मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

निर्वाचन आयोग ने 57 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। करीब 30 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 60 हजार से अधिक केंद्रीय बल कर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य की सात लोकसभा सीट पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव से मैदान में हैं। बनगांव लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस के विश्वजीत दास के बीच मुकाबला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×