टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Lok sabha Elections 2024: कांग्रेस ने चलाया ‘Donate for Desh’ अभियान, आम लोगों के चंदे से पार्टी लड़ेगी चुनाव

01:31 PM Dec 18, 2023 IST | Srishti Khatri
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए क्राउडफंडिंग अभियान 'Donate for Desh' लॉन्च किया। पार्टी के मुताबिक अभियान का उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है। कांग्रेस ने अभियान की टैगलाइन ‘बेहतर देश के लिए कांग्रेस को आपकी जरूरत है, भारत को आपकी जरूरत है’ रखी है। 'Donate for Desh' अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकठ्ठा करेंगे। हर बूथ से कम से कम दस घरों से चंदा इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महात्मा गांधी से प्रभावित है अभियान

दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) हेडक्वाटर्स पर केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कम से कम 138 रुपये पार्टी को चंदे के तौर पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग अगर चाहें तो 138 के मल्टीपल में यानी 1380 रुपये, 13800 रुपये भी डोनेट कर सकते हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी की ये पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रभावित है। इसे 100 साल पहले साल 1920-21 में लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि पार्टी इस साल अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है।

‘अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं...’

अभियान के बारे में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पहली बार लोगों से चंदा मांग रही है। उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, “यदि आप केवल अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं तो आपको उनकी नीतियों का पालन करना होगा। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी ने भी जनता से चंदा लिया था।''

भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलटवार

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, जिन्होंने 60 साल तक भारत को लूटा अब उसी देश से चंदा मांग रहे हैं। वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह क्राउडसोर्सिंग महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है। वे महात्मा और तिलक दोनों को कलंकित करेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article