For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Elections: द्रमुक ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की 10 सीट कांग्रेस को दी

08:26 PM Mar 09, 2024 IST | Jivesh Mishra
lok sabha elections  द्रमुक ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की 10 सीट कांग्रेस को दी

Lok Sabha Elections: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रमुख साझेदार कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का 2019 का फार्मूला ही कायम रखा और शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी की कुल 10 सीट दी।

Highlights:

  • द्रमुक ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की 10 सीट कांग्रेस को दी
  • द्रमुक ने तमिलनाडु की नौ और पुडुचेरी की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी
  • गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 सीट पर दर्ज करेगी

द्रमुक ने तमिलनाडु की नौ और पुडुचेरी की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी

द्रमुक ने तमिलनाडु की नौ और पुडुचेरी की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी है। द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) अध्यक्ष के.सेल्वापुरुथागई ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेता के.सी.वेणुगोपाल और अजय कुमार की मौजूदगी में समझौते को अंतिम रूप दी।

गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 सीट पर दर्ज करेगी

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में भरोसा जताया कि द्रमुक नीत गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 सीट पर दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक और कांग्रेस का गठबंधन अक्षुण्ण है।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×