W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Elections: ओडिशा में लोकसभा की 6 और विधानसभा की 42 सीटों पर मतदान जारी

10:15 AM Jun 01, 2024 IST | Yogita Tyagi
lok sabha elections  ओडिशा में लोकसभा की 6 और विधानसभा की 42 सीटों पर मतदान जारी

Lok Sabha Elections: ओडिशा में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह से छह लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ इन संसदीय क्षेत्रों में आने वाले 42 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

  • ओडिशा में छह लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है
  • कुल 36,000 सुरक्षाकर्मी और 72,000 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं
  • छह लोकसभा सीट के लिए 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

मतदान केंद्रों पर पूर्ण व्यवस्था

अधिकारी ने बताया कि इन संसदीय क्षेत्रों के उग्रवाद से प्रभावित नहीं होने के कारण मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एन बी ढल ने आश्वासन दिया कि मौजूदा भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राज्य में इस चरण के मतदान के लिए कुल 36,000 सुरक्षाकर्मी और 72,000 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इस चरण में कई प्रमुख नेताओं के भविष्य का फैसला

छह लोकसभा सीट के लिए 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 42 विधानसभा सीट के लिए 394 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा जिनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली, भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, ओडिशा के छह मंत्री और चार मौजूदा सांसद शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×