W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lok Sabha Elections: UP में पहले चरण के लिए मतदान जारी, अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट

11:12 AM Apr 19, 2024 IST | Yogita Tyagi
lok sabha elections  up में पहले चरण के लिए मतदान जारी  अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट
Advertisement

Lok Sabha Elections: यूपी में लोकसभा की आठ सीटों पर शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग चल रही है। पहले फेज में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान कई दिग्गजों ने मतदान किया। केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।

  • UP में लोकसभा की आठ सीटों पर पहले चरण की वोटिंग चल रही है
  • सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग

कहां से किस नेता ने किया मतदान

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने रामपुर के शंकरपुर दनियापुर में मतदान किया। सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल ने मतदान किया और कहा कि सहारनपुर में विकास के कई प्रोजेक्ट आए हैं। मोदी जी के चेहरे और विकास पर चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे बड़े अंतर से जीतेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के जीत के दावे पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने कहा कि 4 जून का इंतजार कीजिए। उनकी लड़ाई किसी से नहीं है और वे जीत रहे हैं।

प्रत्याशी चंद्रशेखर ने सिस्टम पर उठाए सवाल

 

वहीं नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। चंद्रशेखर ने कहा कि 10 से ज्यादा मशीनें खराब हैं। बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं। पीलीभीत में GGIC मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर न जाने देने का आरोप लगाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×