Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुबह 7 बजे वोट डालने पहुंचे लोग

09:01 AM Jun 01, 2024 IST | Aastha Paswan

Lok Sabha Eletion 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार के पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, काराकाट और सासाराम सीट पर मतदान हो रहा है। आज शाम तक पवन सिंह समेत दो केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Highlights

सुबह 7 बजे वोट डालने पहुंचे लोग

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान शुरू होने के साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से बिहार को 'विकसित भारत' बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। ​​चौधरी ने शनिवार को कहा, "मैं बिहार के लोगों से भारत को श्रेष्ठ बनाने और बिहार को 'विकसित बिहार' बनाने के लिए वोट देने की अपील करता हूं... मैं सभी से इस देश को श्रेष्ठ बनाने में योगदान देने की अपील करता हूं।"

Advertisement

8 सीटों पर मचदान शुरू

पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और आईएनडीआईए से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंशुल अविजित मैदान में हैं। पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती और भाजपा से रामकृपाल यादव मैदान में हैं। नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है। जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं।आरा से भाजपा से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं। बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। काराकाट में पवन सिंह और आरएलएम से उपेन्द्र कुशवाहा व माले ने राजाराम सिंह को उतारा है। सासाराम में भाजपा ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है।

 कुमार वोट डालने बख्तियारपुर जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को वोट डालने बख्तियारपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री का घर बख्तियारपुर बाजार में है। यहीं बगल में उनका बूथ है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे वह सड़क मार्ग से बख्तियारपुर के लिए निकलेंगे और मतदान कर वापस पटना लौट आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article