देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Delhi: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
Highlights:
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया। यहां बनगांव से प्रदीप बिस्वास, उलूबेरिया से अजहर मोलिक और घाटल से डॉ. पापिया चक्रवर्ती को उतारा है। कांग्रेस की ये 13वीं लिस्ट है। कांग्रेस अब तक 240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस
रविवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट जारी की है। अब तक पूरे देश में 240 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी की ओर से किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट इसलिए भी ख़ास है क्योंकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान नहीं किया है। वाम मोर्चा अलग से कैंडिडेट्स की घोषणा कर रहा है और कांग्रेस अलग से।
पश्चिम बंगाल में लड़ाई खास तौर पर दिलचस्प है क्योंकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिया है। ऐसे समीकरण में दोनों पार्टियों के लिए राह आसान नहीं दिख रही है।