Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Loksabha Election 2024: दिल्ली की सातों सीट पर थम गया चुनाव प्रचार, आखिरी दिन BJP-AAP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

05:39 AM May 24, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Loksabha Chunav 2024: राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों समेत 25 मई को 57 लोकसभा सीटों पर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। इन क्षेत्रों में बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में तीनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

दरसल छठे चरण में 25 मई को 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, इन 57 सीटों में राजधानी दिल्ली की सात सात लोकसभा सीटें भी शामिल हैं और इन सात सीटों के लिए चुनाव प्रचार पर विराम लग गया है। गुरूवार को तीनों दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर में जाकर लोगों से संपर्क साधा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के बड़े नेताओं ने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार किया।

राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार यानी 23 मई को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, स्मृत इरानी सहित अन्य बड़े नेता अंतिम चुनाव प्रचार में उतरे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दो लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित किया और सोनिया गांधी ने भी वोटरों से INDIA गठबंधन को वोट करने की अपील की।

इन चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता, आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार और शराब घोटाले को लेकर घेरते नजर आए। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाती रही।

दिल्ली में मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी और आप-कांग्रेस गठबंधन के बीच है। भाजपा सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने सभी सात सीटें जीती थीं और वह इस सफलता को दोहराने की कोशिश कर रही है। राजधानी में बीजेपी के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए कांग्रेस और आप भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article