For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Loksabha Election 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज यूपी के गाजीपुर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

04:42 AM May 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर व चंदौली में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव की पहली सभा गाजीपुर में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के पक्ष में आरटीआई मैदान में दोपहर 12:40 बजे होगी। इसके ठीक एक घंटे के बाद यह दूसरी जनसभा चंदौली में वीरेंद्र सिंह के पक्ष में करेंगे। अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर पार्टी नेता जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के बलिया में 26 मई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपसे समर्थन और सहयोग मांगने आया हूं। 10 साल से भाजपा की सरकार ने हमें और आप सभी को धोखा दिया है। अगर हम 10 साल पीछे मुड़कर देखेंगे तो इन भाजपा वालों की हर बात झूठी निकली। देश के यही प्रधानमंत्री कहते थे कि अगर हम सत्ता में आ जाएंगे तो हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। आज डीज़ल-पेट्रोल तो महंगा हुआ ही है, बीज-कीटनाशक दवाईयां, खाद भी महंगी कर दी और इन्होंने बोरी से चोरी भी शुरू कर दी। चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए सभी पार्टी एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। सभी पार्टीयों की तरफ से जनता से कई तरह के वादे किए जा रहे हैं। देखना यह होगा की पार्टी द्वारा किए गए वादों पर कौन-सी पार्टी खड़ी होती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यदुवंशियों और निर्दोष लोगों की हत्या पर शोक जताने नहीं जाते हैं। लेकिन, वह हत्या करने वालों की कब्र पर जाकर फूल चढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को अब नकार देना चाहिए। वह रविवार को भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के पक्ष में शेखपुर में आयोजित चुनावी सभा को सभा को संबोधित कर रहे थे। मोहन यादव ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। देशभर में श्री राम का नारा गूंजा करता है। अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं। लेकिन यह देखकर बहुतों के पेट में दर्द और उनकी छाती पर सांप लोट रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×