Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Loksabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

05:44 AM May 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी। इसको लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के चांदबाली, कोरेई और निमापारा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मई को चांदबाली, कोरेई और निमापड़ा में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।

हालांकि, 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बारीपदा के छऊ पड़िया में और फिर दोपहर एक बजे के आसपास बालासोर और फिर केंद्रपाड़ा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। पीएम मोदी पिछले तीन चरणों की तरह इस चरण के चुनाव से पहले ओडिशा आ रहे है। ओडिशा के 21 लोकसबा सीटों में से अधिक से अधिक सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता कोशिशों में जुटे हुए हैं। आपकों बता दें, चुनावी प्रचार को धार देने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रापाड़ा और भद्रक जिला में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

आपको बता दें, आडिशा में आखिरी चरण का चुनाव के लिए मतदान 1 जून को होगा। इस चरण के दौरान मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर में वोटिंग होगी। इस बीच, तीसरे चरण का चुनाव 23 मई को आयोजित किया गया था। यह छह लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्रों में भारी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था। कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर, क्योंझर, पुरी और ढेंकनाल लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article