Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यौन शोषण के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना को लुकआउट नोटिस, गिरफ्तारी की चेतावनी

02:58 PM May 02, 2024 IST | Gautam Kumar

Prajwal Revanna: जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मचे सियासी तूफान के बीच उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि रेवन्ना को मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सामने जल्द से जल्द पेश होना होगा और संकेत दिया कि अगर वह नहीं आए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Highlights:

Prajwal Revanna का बड़ा आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते, प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) एक बड़े विवाद में हैं, जब एक महिला ने उन पर और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला, जिसने पुलिस को बताया है कि वह रेवन्ना के घर पर रसोइया के रूप में काम करती थी। उन्होंने जेडीएस सांसद पर उसकी बेटी को वीडियो कॉल पर परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

प्रज्वल रेवन्ना वकील के ने कहा कि प्रज्वल ने कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जेडीएस सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, "चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से सीआईडी, बेंगलुरु को सूचित कर दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।"

अमित शाह ने किया पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती और सवाल किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पहले उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की. उन्होंने कहा, "हमारा (भाजपा) जद (एस) के साथ गठबंधन है। अब (प्रज्वल) रेवन्ना की सीडी आई है। उन्होंने (कांग्रेस) सोचा कि वे भाजपा को घेर सकते हैं। मैं यहां स्पष्ट कर रहा हूं कि भाजपा उनके साथ नहीं है। जो महिलाएं उनके खिलाफ अत्याचार करें।"

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article