टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन पापों को भगवान शि‍व नहीं करते माफ,देते हैं कठोर दंड

भगवान शिवजी की अराधना करने के लिए सोमवार क दिन सबसे ज्यादा विशेष माना जता है। सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा और उन्हें याद कर लेने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

06:40 AM Jan 13, 2020 IST | Desk Team

भगवान शिवजी की अराधना करने के लिए सोमवार क दिन सबसे ज्यादा विशेष माना जता है। सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा और उन्हें याद कर लेने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

भगवान शिवजी की अराधना करने के लिए सोमवार क दिन सबसे ज्यादा विशेष माना जता है। सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा और उन्हें याद कर लेने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मगर महादेव को जब गुस्सा आत है तब वह प्रलयकारी बन जाते हैं। बता दें कि शिव पुराण में 6 पाप का जिक्र किया गया है और इनमें से जो भी व्यक्ति इन पापों में से किसी का भी पाप करता है तो वह शिव के कोप का भाजन होता है। तो चालिए जानते हैं वो कौन से चीजें हैं जिन्हें कर लेने से भगवान शिव रूठ जाते हैं।
1.किसी को कष्ट देना
कोई भी व्यक्ति अगर किसी शरीफ या मासूम इंसान को कष्ट देने की कोशिश भी करता है या उसे किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाता है तो उससे भगवान शिव नाराज हो जाते हैं साथ ही उसे कठोर दंड भी देते हैं।
2.किसी के प्रति कोई दुर्भावना
यदि आपके मन में कभी किसी के प्रति कोई दुर्भावना या अहित सोचा है तो यह भी पाप की श्रेणी में आता है। क्योंकि भगवान से कभी भी कुछ भी छिपा नहीं है। ऐसे लोगों से भी शिवजी रूठ जाते हैं। 
3.बुरी सोच 
किसी के बारे में गलत बोलना भी पाप होता है। कहा जाता है ऐसे लोगों को शिव भगवान कभी माफ  नहीं करते हैं। वहीं किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना भी सबसे बड़ा पापा होता है। 
4.गलत रास्ता अपनाना 
दूसरों की पत्नी या पति पर भी नजर रखना पाप माना जाता है। इस तरह की भावना रखने वाले लोगों से शिव जी हमेशा नाराज रहते हैं और उसे कठोर दंड भी देते हैं। 
5.गलत आदतें अपनाना 
गलत राह पर चलने वालों पर भी भगवान शिव की नजर रहती हैं। इसी वजह से भोलेनाथ ऐसे लोगों से नाराज रहते हें और उन्हें कभी माफ नहीं करते। 
6.पैसों की धोखेबाजी 
दूसरे व्यक्ति के पैसों के ऊपर अपनी नजर टिकाए रखना और उसका सारा पैसा हड़पने की योजना बनाना भी पाप की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को शिव शंकर कभी माफ नहीं करते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article