Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन 5 राशियों पर 101 साल बाद सावन के महीने में भोलेनाथ होंगे मेहरबान, होगी धन की वर्षा

आज यानी 17 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है। पंडित जी कहते हैं कि चंद्रमा आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा।

08:43 AM Jul 17, 2019 IST | Desk Team

आज यानी 17 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है। पंडित जी कहते हैं कि चंद्रमा आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा।

आज यानी 17 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है। पंडित जी कहते हैं कि चंद्रमा आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। वज्र का एक शुभ योग इसकी वजह से बन रहा है। आज के दिन कई राशियों पर इस योग के बनने का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा रहा है।
Advertisement
 जबकि चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध भी इस दिन बन रहा है। इसके साथ ही महालक्ष्मी का शुभ योग भी बना है। यह शुभ योग धन का लाभ भी बना रहा है। जो लोग पैसों का निवेश कर रहे हैं उनके लिए भी यह अच्छा योग है। हालांकि वृष, कर्क, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि पर इन दोनों शुभ योगों का ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। आज हम आपको इन राशियों के दिन के बारे में बताएंगे। 

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग अगर कारोबारी है जो आज का दिन उनके लिए बहुत शुभ है। आज के दिन वह अपने शत्रु को हरा सकते हैं। साथ ही लोगों की आस्‍था में भी वृदिध होने के कई संकेत हैं। इसके अलावा इन राशि वाले लोगों के जीवन से चिंता और तनाव भी दूर होंगे। सभी काम अच्छे होंगे। 
लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखें जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आज कोई शुभ काम परिवार मंे होगा। अपनी काम की जगह पर किसी भी विवाद से बच कर रहें। वाहन, मशीनरी व अग्नि का इस्तेमाल करते हुए सावधानी जरूर बरतें। आज के दिन आपके नए दोस्त बनने की संभावना है। 

2. कर्क राशि 

आज के दिन इस राशि वाले लोग किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर अपने पिता के साथ बात कर सकते हैं। साथ ही अापके पुराने धन मिलने की भी पूरी संभावना हो रही है। बच्चों के विवाह संबंधित परेशानी बनी रहेगा वहीं रूके सारे काम पूरे हो जाएंगे। अनाज तिलहन कारोबारियों के लिए यह समय कुछ व्यस्त होगा।
 कर्क राशि वाले अपनी गलतियों को ना करें नजरअंदाज। कारोबार को लेकर बनेगी नई योजनाएं। कार्यपद्धति में कई सारे लाभ आ सकते हैं। अपने जीवन साथी के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। 

3. सिंह राशि 

लोग आपकी वाक् शैली से बहुत प्रभावित होंगे। बेवजह वाक् युद्ध माता के साथ आपका रहेगा। प्रेम-प्रसंग में कुछ परेशानी होगी वहीं यात्रा में अच्छी रहेगी। राजकीय बाधाएं सारी दूर रहेगी। साथ ही कीमती वस्तुएं को संभाल कर रखने की आवश्यकता होगी। वृद्िध होगी कार्यक्षमता में।
 अपने जीवन से भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव को दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। वहीं लाभ मिलेंगे संपत्ति के कार्यों में। प्रशस्त होंगे उन्नति के मार्ग। संतान की नौकरी लगने की पूरी संभावना है साथ ही धन में भी वृद्िध होगी। 

4. कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को अंजान लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। साथ ही दोस्तों के साथ थोड़ा मन-मुटाव रह सकता है। सफलता मिलेगी विद्यार्थी वर्ग को। पार्टी और पिकनिक पर जाने की पूरी संभावना है।
 सारे रुके हुए कामों में आएगी गति। निवेश में मिलेगा लाभ। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं आपके सारे बने हुए काम बिगड़ जाएंगे। निजी कार्य प्रभावित होंगे कार्य की अधिकता से।

5. वृश्चिक राशि 

इन राशि वाले लोगों को ज्यादा होशियारी हानिकारक हो सकती है। काम की जगह पर आपके किसी भी अधिकारी से संबंध अच्छे होंगे। इस राशि वाले लोगों के शादी को लेकर किए काम भी सफल होंगे। 
वृद्िध आएगी प्रतिष्ठा में। शुभ समाचार मिलेंगे परिजनों से। शत्रु परास्त होंगे और आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। आपके अपने लोग षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से दूर रहें और बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। 
Advertisement
Next Article