Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गाड़ी पर कंट्रोल ने खोएं, नहीं तो हो सकता है Moye Moye' Delhi Police ने अलग अंदाज में किया ट्रेंड फॉलो

05:09 PM Nov 26, 2023 IST | Ritika Jangid
Delhi Police Moye Moye

Moye Moye Trend: सोशल मीडिया पर आजकल एक गाना काफी वायरल हो रहा है। जिसका नाम है ‘मोये मोये’। अभी तक लाखों लोग इस गाने पर वीडियोज बना चुके है और बना रहे हैं। यहां तक की एक व्यक्ति ही इस गाने पर चार-पांच वीडियो बना चुका है।

Advertisement

खैर देखने वाली बात है कि अब मोये मोये गाने के ट्रेंड में दिल्ली पुलिस का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, दिल्ली पुलिस ने भी इस ट्रेंड पर एक वीडियो बनाया है जिसे उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @DelhiPolice पर शेयर किया है।

दिल्ली पुलिस ने भी किया Moye Moye

बता दें, वीडियो में दिल्ली पुलिस खुद कुछ नहीं कर रही है बल्कि वीडियो में एक बाइक चलाता हुआ लड़का नजर आ रहा हैं। दरअसल 27 सेकंड के क्लिप में एक बाइकर, बाइक से स्टंट दिखा रहा है। तभी उसका भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है और इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कैप्शन के साथ लिखा है, 'गाड़ी पर कंट्रोल ने खोएं, नहीं तो हो सकता है Moye Moye।'


Moye Moye Trend: बता दें, इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या सर यहां भी मोये मोये कर दिया आपने'। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुरुआत में मुझे लगा की ये एक हास्यानुकृति अकाउंट है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'उफफफफफ ये दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम'।

सर्बियाई गाना है Moye Moye

बता दें, ‘मोये मोये’ एक सर्बियाई गाना है। इसे सर्बियाई सिंगर और गीतकार तेया डोरा ने गाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 मिनट की अवधी वाले इस गाने का असली नाम ‘मोये मोरे’ या ‘मोये मोये’ नहीं है बल्कि आधिकारिक तौर पर गाने का शीर्षक ‘डेजनम’ (Dzanum) है। गाने के बोल सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी की मदद से तैयार किए गए हैं।

क्या है गाने का मतलब?

मालूम हो सर्बिया में ‘मोर’ का मतलब ‘दुःस्वप्न’ यानी बुरा सपना होता है। यह गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से जूझने, अवसाद को सहन करने और अलग-थलग महसूस करने की कहानी को दर्शाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article