टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन में हार रही जिंदगी... सरेंडर को तैयार नहीं, नरसंहार को आमादा पुतिन, लगातार दाग रहे घातक मिसाइलें

यूक्रेन ने मारियुपोल में नागरिकों के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले इस बंदरगाह शहर में सेना के हथियार डालने की रूस की मांग को ठुकरा दिया है।

05:15 PM Mar 21, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन ने मारियुपोल में नागरिकों के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले इस बंदरगाह शहर में सेना के हथियार डालने की रूस की मांग को ठुकरा दिया है।

यूक्रेन ने मारियुपोल में नागरिकों के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले इस बंदरगाह शहर में सेना के हथियार डालने की रूस की मांग को ठुकरा दिया है। रूसी सेना ने मारियुपोल में यूक्रेन की सेना पर दबाव बनाने के लिए बमबारी तेज कर दी है और अन्य शहरों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की गोलाबारी में एक शॉपिंग सेंटर ध्वस्त हो गया। हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए।
यूक्रेन ने ठुकराया रूस का प्रस्ताव 
अजोव सागर के पास स्थित दक्षिणी शहर मारियुपोल तीन सप्ताह से अधिक समय से रूसी सेना के भीषण हमलों का सामना कर रहा है। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी करने के कुछ घंटे बाद गलियारा खोलने का प्रस्ताव दिया था। इस विद्यालय में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
आत्मसमर्पण करने या हथियार डालने का सवाल ही नहीं :यूक्रेन 
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने कहा, ‘‘आत्मसमर्पण करने, हथियार डालने का सवाल ही नहीं उठता। हमने रूसी पक्ष को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है। हमने उनसे कहा है कि वे आठ पन्नों की चिट्ठी लिखने पर वक्त बर्बाद करने के बजाय गलियारे खोलें।’’ मारियुपोल के मेयर पियोत्र आंद्रस्चेन्को ने भी प्रस्ताव ठुकराने की पुष्टि की। रूसी कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने कहा था कि वह मारियुपोल से प्रस्थान के लिए दो निकासी गलियारा बनाने की अनुमति देंगे, जिनमें से एक पूर्व में रूस की तरफ तो दूसरा पश्चिम में यूक्रेन के अन्य हिस्सों की ओर जाएगा।
मारियुपोल के अधिकारियों को एक सैन्य न्यायाधिकरण का करना होगा सामना 
मारियुपोल के अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए सोमवार सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया था। हालांकि, रूस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यूक्रेन के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद वह क्या कार्रवाई करेगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ की खबर के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन नहीं माना तो मारियुपोल के अधिकारियों को एक सैन्य न्यायाधिकरण का सामना करना पड़ सकता है।
लोगों की निकासी की कई कोशिशें रही नाकाम या आंशिक सफल 
मारियुपोल और यूक्रेन के अन्य शहरों से लोगों की निकासी की कई कोशिशें नाकाम रही हैं या आंशिक सफलता ही मिल पाई है। मारियुपोल के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों के कारण शहर में कम से कम 2,300 लोग मारे गए हैं, जिनमें से कुछ को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी।
रूस ने बढ़ाई यूक्रेन पर बमबारी 
उन्होंने कहा, ‘‘वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हम कला विद्यालय पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे।’’ मारियुपोल पर कब्जे से दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना को एकजुट होने में मदद मिलेगी। इससे पहले, मारियुपोल के एक सिनेमाघर पर भी बम बरसाए गए थे, जहां एक हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी थी। शहर में तीन हफ्ते से अधिक समय से बमबारी हो रही है और इसने युद्ध के कुछ सबसे भयानक मंजर देखे हैं।

चीन में बड़ा विमान हादसा, 133 लोगों को लेकर जा रहे प्लेन में लगी आग, कई मौतों की है आशंका

Advertisement
Advertisement
Next Article