Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजद सरकार और खदान मालिकों की मिलीभगत से ओडिशा में सरकारी खजाने को नुकसान : भाजपा सासंद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया है कि ओडिशा में ‘खदान मालिकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के अपवित्र गठजोड़’ के कारण सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

03:10 PM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया है कि ओडिशा में ‘खदान मालिकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के अपवित्र गठजोड़’ के कारण सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया है कि ओडिशा में ‘खदान मालिकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के अपवित्र गठजोड़’ के कारण सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। पूर्व नौकरशाह और भाजपा नेता सारंगी ने दावा किया कि राज्य सरकार ने हाल ही में नीलाम की गई कुछ खदानों से उत्पादित होने वाले लौह अयस्क की गुणवत्ता घटा दी है।
Advertisement
भुवनेश्वर से सांसद सारंगी ने कहा कि यह एक बड़ा घोटाला
उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वित्त वर्ष 2019-2020 में निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क का अनुपात 23 प्रतिशत आंका गया था, जो 2021-2022 में बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया है। सारंगी ने दावा किया, “यह सरकार और खदान मालिकों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता है।”
उन्होंने कहा कि इससे पहले न्यायमूर्ति एमबी शाह आयोग ने अवैध खनन की जांच के दौरान 59,000 करोड़ रुपये के नुकसान का पता लगाया था, जिससे राज्य में हड़कंप मच गया था। वहीं, ओडिशा के इस्पात एवं खदान मंत्री पीके मलिक ने सारंगी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ओडिशा के खदान प्रबंधन की सराहना की है।
Advertisement
Next Article