Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शराब के कारण पति को खोया, रोजगार के लिए चलाया ट्रक, जाने यूपी की पहली महिला बस ड्राइवर की कहानी

उत्तर प्रदेश की रहने वालीं प्रियंका शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में पहली महिला बस ड्राइवर बन गईं हैं।

12:59 PM Dec 23, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश की रहने वालीं प्रियंका शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में पहली महिला बस ड्राइवर बन गईं हैं।

दुनिया भर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी हैं। महिलाएं हर कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन समाज का एक तबका अब भी ऐसा मानता है कि कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें महिलाएं नहीं कर सकती हैं। लेकिन ऐसा सच नहीं है ऐसा कोई कार्य नहीं है जो महिलाओं द्वारा करना मुश्किल हो। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश से आ रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश की रहने वालीं प्रियंका शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में पहली महिला बस ड्राइवर बन गईं हैं। 
Advertisement
गौरतलब है कि यूपी परिवहन विभाग ने हाल ही में 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती की जिनमें प्रियंका शर्मा का नाम भी शामिल है। 
पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेवारी 
उत्तर प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर प्रियंका शर्मा ने  न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। काफी पहले ही उनके पति की शराब की लत की बजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पति की मृत्यु के बाद परिवार और दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उनपर आ गईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और काम की तलाश में दिल्ली आ गईं। इसके बाद उन्होंने एक फैक्ट्री में काम किया, इसके साथ उन्होंने एक ड्राइविंग कोर्स में एडमिशन ले लिया। 
पीएम मोदी व सीएम योगी का किया धन्यवाद 
इस बीच प्रियंका शर्मा ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि  साल 2020 में पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा  महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए यूपी रोडवेज में बी भर्तियां निकालीं। जिसके बाद उन्होंने भी इसमें फॉर्म भर अपना आवेदन दिया। इसके बाद उन्होंने  ट्रेनिंग की तो उन्हें  पोस्टिंग मिल गई। 
Advertisement
Next Article