Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फोन खोने पर गुगल करेगा मदद, एक बटन से बजेगी घंटी

08:39 AM Feb 21, 2024 IST | Aastha Paswan

Lost Phone: हम अक्सर गलती से अपना फोन कही रख कर भूल जाते हैं। या कभी चोरी हो जाता है। ऐसे में हम घबराने लगते हैं। अगर आपका फोन कहीं मिस हो जाए तो आप गूगल अकाउंट की मदद से उसे ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे गुम हुए फोन को कैसे ढ़ूंडे।

Highlights

फोन गुम हो जाने पर लें गूगल की मदद

आपके साथ भी कभी ऐसा हो सकता है कि किसी कार्यक्रम में आप गए हों या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हों और आपका फोन गिर जाए या चोरी हो जाए। ऐसी स्थिति में आपका फोन आसपास होकर भी आपको खोजने में दिक्कत हो सकती है। आप एक बार के लिए ये भी सोच सकते हैं कि किसी दूसरे के फोन से अपने फोन पर कॉल कर लिया जाए। लेकिन, अक्सर लोगों का फोन साइलेंट मोड पर होता है और ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको यहां एक अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फोन मिल जाएगा।

Advertisement

दरअसल, गूगल में एक ऐसा ऑप्शन दिया गया है, जिससे फोन को दूर बैठकर भी फोन को खोजा जा सकता है। ऐसा करने के लिए केवल आपको अपने Gmail के क्रेडेंशियल्स याद होने चाहिए। आइए जानते हैं फोन खोने या न मिलने पर आपको क्या करना होगा।

ऐसे खोजें अपना फोन

आपको बता दें कि ये Play Sound का ऑप्शन सेलेक्ट करते ही आपका फोन 5 मिनट तक रिंग करता रहेगा। भले ही वो साइलेंट मोड पर क्यों न हो। इससे आप अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं. यहां आपको फोन का नेटवर्क और बैटरी परसेंट भी दिखा देगा। अगर आप फोन को लोकेट कर पाने में नाकाम रहते हैं। तो आप Erase Device का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं और फोन की सभी फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं। ताकी आपका डेटा किसी के हाथ न लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article